drdgng_026@rediffmail.com


Information


डा० जी० नाथ जी० दयाल बालिका इण्टर कॉलेज

428, सिविल लाइन्स उन्नाव

विज्ञापन

विद्यालय में सहायक लिपिक के 01 स्पष्ट रिक्त पद पर स्थाई रूप से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं |
आरक्षण – अनारक्षित पद , वेतनमान -5200-20200 ग्रेड पे 2000/- व राज्य सरकार द्वारा अन्य अनुमन्य भत्ते
पात्रता – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन चयन आयोग के द्वारा संपन्न कराइ गई प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में 50 एवं अधिक परसेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन करने हेतु पात्र होंगे |

शैक्षिक अहर्ता :-

  1. माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित इण्टरमीडिएट परीक्षा अथवा उसके समकक्ष कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण हों |
  2. माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश के साथ केंद्र अथवा किसी राज्य सरकार द्वारा स्थापित किसी संस्था / शिक्षा बोर्ड /परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल अथवा इण्टरमीडिएटपरीक्षा में पृथक विषय के रूप में कंप्यूटर साइंस विषय को लिया गया हो |
    अथवा

    कंप्यूटर संचालन का डोएक / निलिट द्वारा प्रदत्त सी.सी.सी. प्रमाण अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से समकक्ष स्तर का प्रमाण पत्र
    अथवा

    कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा डिग्री
    अथवा

    कंप्यूटर में उच्च योग्यताधारी यथा कंप्यूटर में डिग्री ,पी.जी.डी.सी.ए. , बी.सी.ए. , एम.सी.ए. तथा ग्रेजुएशन अथवा उच्च डिग्री (बी०ए०,बी०एस०सी०,बी०टेक०,एम०एस०सी०,एम०बी०ए०) में कंप्यूटर के रूप अथवा एक सेमेस्टर में कंप्यूटर कोर्स धारित
  3. कंप्यूटर पर हिन्दी टंकण गति न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट एवं कंप्यूटर पर अंग्रेजी टंकण की न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट होगी |

आयु सीमा :-

  1. अभ्यर्थी की आयु 01/07/2022 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए |
  2. उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्गके और ऐसे अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों की दशा में उच्चतर आयु सीमा में उतने वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी जितनी राज्य सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट हो |
  3. वर्गीकृत खेलों के कुशल खिलाडियों को अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी |
  4. भूतपूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी |
  5. समाज के दिव्यांगजनों को अधिकतम आयु सीमा में 15 वर्ष की छूट अनुमन्य होगी |

आवेदन शुल्क :-

  1. अनारक्षित (सामान्य)/अन्य पिछड़ा वर्ग -750/-
  2. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति /ई०डब्लू०एस० -500/-

नोट :- आवेदन शुल्क बैंक ड्राफ्ट /पोस्टल आर्डर एवं एन०ई०एफ०टी० के माध्यम से प्रबंधक, डा० जी० नाथ जी० दयाल बालिका इण्टर कॉलेज,उन्नाव के पक्ष में देय होगा| विद्यालय खाता संख्या 1457016037 सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा मोती नगर उन्नाव IFSC = CBIN0280150 में एन०ई०एफ०टी० द्वारा जमा किया जा सकता है |


उक्त रिक्त पद पर आवेदन करने हेतु शैक्षिक अहर्ता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि का विवरण एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विद्यालय की वेबसाइट https://drdgngbic.com/information.php, https://drdgngbic.com पर भी उपलब्ध है |


पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र निर्धारित शुल्क एवं समस्त प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ संलग्न करते हुए पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रबंधक, डा० जी० नाथ जी० दयाल बालिका इण्टर कॉलेज 428 सिविल लाइन्स उन्नाव को प्रेषित करने के साथ ही उसकी छायाप्रति जिला विद्यालय निरीक्षक उन्नाव की ईमेल आईडी rmsaunnao@gmail.com पर दिनांक 28/10/2022 तक प्रेषित करें | अन्तिम तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा|


प्रबंधक
डा०जी०नाथजी०दयालबालिकाइण्टरकॉलेज
उन्नाव